लोअर अरुण पनबिजली परियोजना

वर्तमान परिप्रेक्ष्य

  • 29 जनवरी‚ 2021 को नेपाल सरकार ने भारत की सतलज जलविद्युत निगम (Satluj Jal Vidhyut Nigam : SJVN) को लोअर अरुण पनबिजली परियोजना (Lower Arun Hydroelectric Project) के निर्माण का कार्य प्रदान किया।
  • 679 मेगावॉट की इस परियोजना को SJVN ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बोली के माध्यम से हासिल किया।
  • पृष्ठभूमि
  • लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना नेपाल के संखुवासभा और भोजपुर जिले में स्थित है।
  • इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह प्रति वर्ष 3561 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन करेगी।
  • अरुण नदी पर बने अरुण-3 पनबिजली परियोजना पर भी SJVN द्वारा ही कार्य किया जा रहा है।
  • वर्ष 2017 में भारतीय कैबिनेट ने अरुण-3 परियोजना को मंजूरी प्रदान की थी।
  • अरुण-3 परियोजना की क्षमता लगभग 900 मेगावॉट है।
  • अरुण-3 परियोजना की तरह ही लोअर अरुण पनबिजली परियोजना से उत्पादित बिजली का एक निश्चित हिस्सा रियायती अवधि के दौरान नेपाल को नि:शुल्क दिया जाएगा।
  • अरुण-3 परियोजना के तहत नेपाल को 21 प्रतिशत बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • लोअर अरुण का वाणिज्यिक प्रचालन शुरू होने के 20 वर्ष बाद इस परियोजना का स्वामित्व नेपाल सरकार को सौंपा जाएगा।
  • लोअर अरुण परियोजना को बूट (Build, Own, Operate and Transfer : BOOT) प्रक्रिया के तहत SJVN को सौंपा गया।
  • जिसके तहत SJVN को इस परियोजना के निर्माण‚ स्वामित्व और हस्तांतरण का अधिकार होगा।
  • परियोजना से लाभ
  • नेपाल में SJVN द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाओं से समग्र विकास होगा एवं रोजगार सृजन में बढ़ोत्तरी होगी।
  • इन ढांचागत विकास संबंधित परियोजना गतिविधियों से इस क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।
  • भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • सतलज जल विद्युतनिगम
  • SJVN एक पनबिजली उत्पादन कंपनी है।
  • वर्तमान में श्री नंद लाल शर्मा‚ SJVN के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं।
  • SJVN नेपाल में 900 मेगावॉट अरुण-3 एचईपी और 217 केएम 400 केवी संबद्ध ट्रांसमिशन प्रणाली का कार्य भी कर रहा है।
  • लोअर अरुण परियोजना के बाद SJVN की निवेश सूची अब 8960.5 मेगावॉट हो चुकी है।
  • वर्तमान समय में SJVN की संस्थापित क्षमता 2016.51 मेगावॉट है और वर्ष 2023 तक 5000 मेगावॉट की कंपनी बनाने का लक्ष्य है।
  • इसके साथ ही वर्ष 2030 तक 12000 मेगावॉट और वर्ष 2040 तक 25000 मेगावॉट की क्षमता वाली कंपनी बनाने का लक्ष्य है।
  • SJVN विद्युत उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों से संबद्ध है‚ जिसमें हाइड्रो‚ विंड‚ सोलर और थर्मल शामिल है।