- पृष्ठभूमि
- टाइम्स हायर एजुकेशन (Times Higher Education) द्वारा विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान के नेतृत्व वाली संस्थाओं की उच्च शिक्षा संबंधी आंकड़ों का अध्ययन किया जाता है।
- वर्ष 2004 में पहली बार टाइम्स हायर एजुकेशन एवं क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking) द्वारा संयुक्त रूप से विश्व के अग्रणी शैक्षणिक विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई।
- हालांकि वर्ष 2010 से इस रैंकिंग को जारी करने का कार्य टाइम्स हायर एजुकेशन के योजनांतर्गत किया जाता है।
- वर्तमान परिप्रेक्ष्य
- 18 फरवरी‚ 2020 को टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा ‘उभरती अर्थव्यवस्थाओं की विश्वविद्यालय रैंकिंग‚ 2020’ (Emerging Economies University Ranking, 2020) जारी की गई।
- यह रैंकिंग विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर जारी की जाती है।
- वैश्विक परिदृश्य
- टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा विश्व के 47 देशों के 533 विश्वविद्यालयों की शैक्षिक प्रणाली का अध्ययन किया गया है।
- सूची में शीर्ष चार विश्वविद्यालय चीन से हैं।
- ध्यातव्य है कि कुल 533 विश्वविद्यालयों में से 81 संस्थानों के साथ चीन सबसे आगे है।
- शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में चीन के 30 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
- उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय निम्नवत हैं-
रैंकिंग | विश्वविद्यालय/संस्थान | देश |
1 | सिंघुआ विश्वविद्यालय | चीन |
2 | पेकिंग विश्वविद्यालय | चीन |
3 | झेजियांग विश्वविद्यालय | चीन |
4 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय | चीन |
5 | लोमोनोसोव मास्को राज्य विश्वविद्यालय | रूस |
6 | शंघाई जिआओ टोंग विश्वविद्यालय | चीन |
7 | फुदान विश्वविद्यालय | चीन |
8 | राष्ट्रीय ताइवान विश्वविद्यालय | ताइवान |
9 | नानजिंग विश्वविद्यालय | चीन |
10 | केपटाउन विश्वविद्यालय | दक्षिण अफ्रीका |
- इस सूची में चीन व भारत के बाद ब्राजील तीसरा देश है‚ जिसके 46 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं।
- भारत के संदर्भ में
- विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की विश्वविद्यालय रैंकिंग‚ 2020 में भारत का प्रदर्शन विगत वर्षों की अपेक्षा बेहतर रहा है।
- इस सूची में भारत के कुल 56 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं‚ चूंकि शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के 11 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं।
- शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल भारतीय विश्वविद्यालय हैं-
रैंकिंग | संस्थान/विश्वविद्यालय |
16 | भारतीय विज्ञान संस्थान‚ बंगलुरू |
32 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ खड़गपुर |
34 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ मुंबई |
38 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ दिल्ली |
58 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ रुड़की |
61 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ इंदौर |
63 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ मद्रास |
63 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ रोपड़ |
73 | रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान |
77 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ कानपुर |
90 | अमृता विश्वविद्यापीठम |
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2017 में केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रख्यात संस्थान’ (Institute of Eminence) नामक एक योजना की घोषणा की गई‚ जिसका उद्देश्य भारतीय अग्रणी शिक्षण संस्थानों को विकसित करना तथा विश्वस्तरीय बनाना है।
- रैंकिंग जारी करने के मानदंड
- उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विश्वविद्यालयों की विशेषताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए व्यापक और संतुलित तुलना के आधार पर 13 संकेतकों का अध्ययन किया गया है।
- इन संकेतकों को 5 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है-
- शिक्षण (सीखने का माहौल)
- अनुसंधान (आय‚ आय और प्रतिष्ठा)
- नागरिकता (अनुसंधान प्रभाव)
- अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण (कर्मचारी‚ छात्र और अनुसंधान)
- उद्योग आय (ज्ञान हस्तांतरण)
- प्रख्यात संस्थान योजना (Institute of Eminence)
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) के द्वारा देश के 20 विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों को ‘प्रख्यात संस्थान योजना’ (Institute of Eminence) के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है।
- इन 20 संस्थानों में 10 सरकारी एवं 10 निजी क्षेत्र से हैं।
- इस योजना का उद्देश्य सूचीबद्ध संस्थानों में सुधार करना तथा उन्हें विश्वस्तरीय बनाना है।
- सरकार ने इन संस्थानों को तीन क्षेत्रों से चिह्नित किया है-
- सार्वजनिक
- निजी
- ग्रीनफील्ड
- ग्रीनफील्ड संस्थान (Greenfield Institute) वे संस्थान हैं‚ जो अभी तक स्थापित नहीं हुए हैं।
- टाइम्स हायर एजुकेशन
- टाइम्स हायर एजुकेशन एक पत्रिका है‚ जो विशेष रूप से उच्च शिक्षा संबंधी मुद्दों का अध्ययन करती है तथा शिक्षण संस्थानों को उनकी शैक्षिक गुणवत्ता के आधार पर सूचीबद्ध कर उनकी रैंकिंग जारी करती है।
- इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है।
- वर्तमान में इस पत्रिका के संपादक फिल बाटी (Phil Baty) हैं।