- वर्तमान परिदृश्य
- हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पिछले कुछ वर्षों में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां निम्नलिखित हैं।
- महत्वपूर्ण बिंदु
- अप्रैल, 2014 में राजमार्गों की लंबाई जहां 91287 किलोमीटर थी, वहीं मार्च, 2021 को यह आंकड़ा बढ़कर 1,37,625 किमी. हो गया है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय राजमार्गों कुल लंबाई में सात वर्षों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- बजट की दृष्टि से देखा जाय तो वित्त वर्ष 2015 में बजटीय परिव्यय जहां 33414 करोड़ रुपये था, वहीं वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर यह (बजटीय परिव्यय) 1,83,101 करोड़ रुपया हो गया है, जाे कुल बजटीय परिव्यय में 5.5 गुना वृद्धि को दर्शाता है।
- कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभाव के बावजूद वित्त वर्ष 2021 के लिए मंजूर की गई राशि, वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 126 प्रतिशत अधिक थी।
- वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बावजूद वर्ष 2021 में स्वीकृत सड़क लंबाई किमी. में पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक रही।
- वित्त वर्ष 2010-2014 के मध्य औसत वार्षिक प्रोजेक्ट अवॉर्ड की तुलना मंे वित्त वर्ष 2015 से 2021 के मध्य औसत वार्षिक प्रोजेक्ट अवॉर्ड में लगभग 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- वित्त वर्ष 2010-2014 के मध्य की तुलना में वित्त वर्ष 2015-2021 के मध्य औसत वार्षिक निर्माण लम्बाई में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
- वित्त वर्ष 2020 के कार्यों की संचयी लागत की तुलना में वित्त वर्ष 2021 (31 मार्च, 2021 तक) में 54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।
- अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है, जो देश के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा (सड़क परिवहन) उपलब्ध कराता है।
- भारत में कुल माल यातायात का लगभग 60 प्रतिशत तथा यात्री यातायात का लगभग 85 प्रतिशत सड़क मार्गों के माध्यम से ही संचालित होता है।
- 2 अक्टूबर, 2004 से शिपिंग और सड़क परिवहन मंत्रालय का पुन: विलय कर दिया गया है। इसके तहत दो विभाग कार्य करते हैं-
1. नौवहन विभाग
2. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग
2. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग
- वर्ष 2014 से लेकर अब तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी श्री नितिन गडकरी जी के पास हैै।
- निष्कर्ष
- यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव की बात है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ये उपलब्धियां विश्व के देशों की तुलना में सर्वाधिक हैं, जो भारत के लिए अभूतपूर्व है।
- यदि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्य इसी प्रकार जारी रहा तो हमारे लिए (भारत के लिए) वह दिन दूर नहीं जब राजमार्गों की लंबाई (नेटवर्क) के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में होंगे।