वर्तमान परिप्रेक्ष्य
- 10 मार्च 2021 को भारत और उज्बेकिस्तान के मध्य संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘दस्तलिक II’ का शुभारंभ किया गया।
पृष्ठभूमि
- दस्तलिक-I’ का आयोजन वर्ष 2019 में 4 से 13 नवंबर को किया गया था।
- जिसका आयोजन उज्बेकिस्तान के चिराचिक प्रशिक्षण क्षेत्र मे किया गया था।
महत्वपूर्ण तथ्य
- ‘दस्तलिक-II’ का आयोजन उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र चौबटिया रानीखेत में किया गया।
- यह दोनों देशों की सेनाओं के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
- इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 10 से 19 मार्च 2021 तक किया जाएगा। Æ इस सैन्य अभ्यास में भारत व उज्बेकिस्तान दोनों देशों की सेनाओं के 45-45 सैनिक भाग लेंगे।
- दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियाँ संयुकत राष्ट्र संघ के नियमानुसार पहाड़ी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान संचालन में अपने-अपने कौशल व अनुभव साझा करेंगी।
दस्तलिक-II का महत्व
- इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के द्वारा दोनों देशों के मध्य निरंतर विकसित होते सैन्य व राजनयिक संबंधों को निश्चित रूप से बल मिलेगा।
- यह सैन्य अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आधारित है।
- यह सैन्य अभ्यास आतंकवाद से लड़ने के दोनों देशों के दृढ़ संकल्प का भी परिचायक है।
- इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य पारस्परिक सैन्य सहयोग को बढ़ाना है।
कन्हैया कृष्णा